पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निखरेगा सार्वजनिक पार्क

निखरेगा सार्वजनिक पार्क

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुचामन सिटी
शहर के मुख्य बस स्टैंड पर स्थित सार्वजनिक कनोई पार्क का लुक जल्दी ही लोगों को जोधपुरी निर्माण शैली में नजर आएगा। इसके लिए नगरपालिका की ओर से पार्क में नया निर्माण करवाया जा रहा है।
पालिका जेईएन अनिल कुमार ने बताया कि करीब दस लाख की लागत से सार्वजनिक पार्क का मुख्य द्वार जोधपुरी पत्थर से बनाया जाएगा। इसके साथ ही पार्क के भीतरी हिस्से के सभी गेटों पर भी जोधपुरी पत्थर से आकर्षक द्वार बनाए जाएंगे। पार्क में बने शौचालय व पेशाब घर को कवर्ड किया जाएगा।
इसके लिए पार्क के कोने में एक दीवार बनाई जाएगी। इससे पार्क में आने वाले लोगों को साफ-सुथरा वातावरण मिल सकेगा।
ज्ञात रहे की पार्क में टॉय ट्रेन संचालित की जा रही है और पार्क की देखरेख बेहतर तरीके से की जा रही है। पार्क में आकर्षक रोशनी के लिए रंगीन बल्बों व पार्क की सुंदरता के लिए फव्वारों की उपस्थिति लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।