बॉलीवाल प्रतियोगिता का शुभारंभ
गोटन. गांव डूकियों की ढाणी में राना बाई क्लब द्वारा तीन दिवसीय बॉलीवाल प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि आदर्श शिक्षण संस्थान के निदेशक रामस्वरूप कस्वा व जयंत चौधरी ने फीता काट शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में गोटन गंाव, डांगावास, पीपाड़ रोड,ग्वालू, कुचेरा, छापरी, रूण, इन्दावड, मेड़तारोड सहित कुल 15 टीमें भाग ले रही हैं। कस्वा ने कहा कि खिलाड़ी को खेल सद्भावना पूर्ण खेलना चाहिए। जयंत चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है उन्हें प्रोत्साहन की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान मोबिन मंसूरी, नरेश कड़वासड़ा,ब लवीर डूकिया, रामपाल, अणदाराम खोखर, हरिराम डिडेल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। प्रतियोगिता का आयोजन बाबूलाल डूकिया के निर्देशन में किया जाएगा। मंच संचालन राजेन्द्र डूकिया ने किया।