ऐतिहासिक स्थलों का किया भ्रमण
फोटो है...मेड़ता सिटी 250105
मेड़ता सिटी । सबल महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय बोरूंदा की छात्राओं ने शुक्रवार को मेड़ता शहर के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। दल प्रभारी डीडी चारण ने बताया कि दल में 200 छात्राध्यापिकाओं ने हिस्सा लिया। दल ने मीरा स्मारक, चारभुजा, मीरा मंदिर एवं मेड़ता के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर मेड़ता के इतिहास को जाना। मीरा स्मारक प्रबंधक नरेन्द्र सिंह ने मीरा स्मारक एवं भक्त शिरोमणि मीराबाई के जीवन के बारे में बताया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. संतोष शर्मा, आशा शर्मा, निशा चौधरी, मधु चौधरी, अंजू विजय, संगीता मीणा आदि ने विचार व्यक्त किए।