प्रायोगिक परीक्षाएं कल से
कुचामन सिटी.आदर्श महाविद्यालय की प्रायोगिक परीक्षाएं 27 जनवरी से प्रारंभ होंगी। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. रितेश व्यास ने बताया कि सभी नियमित व स्वयंपाठी विद्यार्थियों के लिए बीए, बीकॉम, बीएससी व बीसीए की सभी प्रायोगिक विषयों की परीक्षाएं 27 जनवरी से शुरू होंगी। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित वार्षिक प्रायोगिक परीक्षाओं में सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है।