पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन

विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोटन. कस्बे के आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को विज्ञान प्रश्नोत्तरी 2014 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 11 दलों ने भाग लिया। इसमें आइंस्टीन दल के भरतकुमार परिहार, सुनिल चौधरी, रविन्द्र चवेल, महेंद्र सोनी व राम धीरज प्रथम स्थान पर रहे तथा द्वितीय स्थान पर कल्पना चावला के प्रतिभागी नीलम चौधरी, शिवदान सिंह, विजय लक्ष्मी, संतोष, मेघा शर्मा व पूजा प्रजापत रहे। तृतीय स्थान पर मैडम क्यूरी दल के प्रतिभागी रेखा सांगवा, नेतल जोधा, मंजु प्रजापत, मंजु चौधरी, लोकेंद्र सिंह व संजय विश्नोई रहे। इसी प्रकार आशु भाषण में प्रथम स्थान पर रविन्द्र रलियां, द्वितीय स्थान पर प्रियंका शर्मा व तृतीय स्थान पर रविंद्र सांगवा रहे। आदर्श चिल्ड्रन एकेडमी के विद्यार्थियों ने ‘इंटरनेट विद्यार्थी के लिए एक वरदान हैं’ विषय के पक्ष व विपक्ष में गौतम चौधरी प्रथम व दीपा मातवा द्वितीय स्थान पर रहे। समारोह के अंत में महंत बाबा गरीबदास महाराज व निदेशक आरएस कस्वां तथा प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह सबरवाल ने विजेता प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया।