पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामन सिटी. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना से संबद्ध सभी संविदा कार्मिकों के नियमितिकरण को लेकर जिले के समस्त मनरेगा कार्मिक, जल ग्रहण, संपूर्ण स्वच्छता महा अभियान एवं नव नियुक्त कनिष्ठ लिपिक मंगलवार को प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार ब्लॉक स्तर पर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। एमजी नरेगा जिलाध्यक्ष रूपाराम नेहरा ने बताया कि सभी मनरेगा कार्मिक एवं नव नियुक्त कनिष्ठ लिपिक एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर उपखंड मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपेंगे।