पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘महापुरुष हमेशा के लिए प्रेरणा स्त्रोत’

‘महापुरुष हमेशा के लिए प्रेरणा स्त्रोत’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामन सिटी. श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक तन सिंह की जयंती शनिवार को आयुवान निकेतन परिसर में मनाई गई। संघ के वरिष्ठ स्वयं सेवक भगवत सिंह सिंघाना ने तन सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि तन सिंह जैसे महापुरुष हमेशा के लिए प्रेरणा स्त्रोत होते हैं। प्रताप फाउंडेशन के प्रदेश प्रवक्ता एवं श्री क्षत्रिय युवक संघ के वरिष्ठ स्वयं सेवक शंकर सिंह दीपपुरा ने कहा कि तन सिंह अद्भुत संगठनकर्ता, लेखक, राजनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ संस्कार निर्माण की आवश्यकता को समझा और इसी का परिणाम है कि आज लाखों लोग क्षत्रिय युवक संघ से जुड़ सके हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ स्वयं सेवक एवं साधना संगम संस्थान के अध्यक्ष बाबू सिंह नगवाड़ा, प्रांत प्रमुख शिंभू सिंह आसरवा, दलपत सिंह गच्छीपुरा, मीडिया प्रकोष्ठ के सुरेंद्र सिंह दीपपुरा, दिनेश सिंह बरवाली, इंद्रसिंह, भवानी सिंह चावंडिया सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हुकम सिंह आसरवा व भवानी सिंह जूसरी के सहयोग से किया गया।