आचार्य विमद सागर महाराज का मंगल प्रवेश
नावां सिटी. शहर में शनिवार को आचार्य विमद सागर महाराज ने ससंघ मंगल प्रवेश किया। मनोज गंगवाल ने बताया कि मीठड़ी से शनिवार को प्रस्थान कर आचार्य विमद सागर महाराज, प्रथम सागर महाराज, प्रक्षाल सागर महाराज ने ससंघ शाम को मंगल प्रवेश किया। आचार्य की अगुवाई में जैन समाज के लोगों ने पलक पावड़े बिछाए। इस दौरान महाराज की जगह-जगह आरती उतारी गई और पाद पक्षालन किया गया।