पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  •  न्यूज इन बॉक्सनागौर. गुरुवार. ३० जनवरी, २०१४

 न्यूज इन बॉक्सनागौर. गुरुवार. ३० जनवरी, २०१४

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
६ घंटे तक बंद रहेगी बिजली
नागौर. जीएसएस पर रंगरोगन होने के कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तीन-तीन घंटे तक अलग अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। डिस्कॉम के सहायक अभियंता ने बताया कि गांधी चौक, दिल्ली दरवाजा, वॉटर वक्र्स से संबंधित क्षेत्रों में सुबह १० बजे से दोपहर १ बजे तक व राठौड़ी कुआं, लोहार पुरा, बड़ली, बच्चाखाडा से संबंधित क्षेत्रों में दोपहर २ से शाम ५ बजे तक बिजली बंद रहेगी।
- - -
ईओ को थमाया नोटिस
मेड़ता सिटी. पालिकाध्यक्ष अनिल थानवी ने पालिका के अधिशासी अधिकारी आयुवान सिंह चारण को नोटिस देकर शहर में हो रहे अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें रोकने के कठोर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में थानवी ने कहा है कि शहर में बिना अनुमति के अवैध निर्माण कार्य पर अवैध निर्माण की रिपोर्ट करके कर्तव्य की इतिश्री कर ली जाती है। यदि मौके पर निर्माण संबंधी उपयुक्त अनुमति नहीं हो तो तत्काल कार्य बंद कराकर निर्माण सामग्री जब्त की जाए।
- - -
महिला कॉलेज का वार्षिकोत्सव कल
डीडवाना. डीडवाना विकास परिषद द्वारा संचालित महिला महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह 31 जनवरी को सुबह 11:30 बजे आयोजित होगा। समिति प्रबंधन के सचिव शंकरलाल परसावत व प्राचार्या रेणू सिंह ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्री यूनुस खां होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर डॉ. वीणा प्रधान करेगी।
- - -
लोकल बस सेवा शुरू
नावां सिटी. डीडवाना डिपो ने यात्रियों की सुविधा के लिए बुधवार से नावां कुचामन के बीच लोकल बस प्रारंभ की है। डीडवाना डिपो के प्रबंधक ने बताया कि डीडवान डिपो ने नावां कुचामन आने जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए बुधवार से एक लोकल बस सेवा प्रारंभ की है।
- - -
श्रद्धांजलि सभा आज
नागौर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर गुरुवार सुबह ग्यारह बजे कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। शहर मुख्य संगठक अब्दुल हमीद गौरी ने बताया कि इस दौरान सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
- - -
पंचायत समिति की बैठक स्थगित
नागौर. नागौर पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक स्थगित कर दी गई है। विकास अधिकारी लक्ष्मण राम बेनीवाल ने बताया कि गुरुवार को होने वाली बैठक अपरिहार्य कारणों से आगामी आदेश तक स्थगित की गई है।
- - -