पांच दिवसीय प्रशिक्षण जारी
डीडवाना. ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सर्व शिक्षा अभियान के तहत डाइट कुचामन द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1,3 व 5 में अध्ययन कराने वाले शिक्षकों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि डॉ. अजीत सिंह उप प्राचार्य डाइट कुचामन एनसीएफ 2005 व आरटीई 2009 एवं सीसीई मूल्यांकन गतिविधियों पर आधारित शिक्षण संस्थान के संबंध में जानकारी दे रहे हैं। बीईईओ शिवराम रॉयल के निर्देशन में पांच दिवसीय शिविर में दक्ष प्रशिक्षक के रूप में भंवर सिंह, अरविंद कुमार, बजरंग सिंह, ब्रजमोहन ने प्रशिक्षण कार्य किया। शिविर 31 जनवरी तक चलेगा।