खेतों में लहलहाने लगी सरसों की फसल
मेड़ता रोड. भयंकर ठंड व कोहरे के कारण फसलों को काफी लाभ पहुंचा है। मेड़ता रोड सहित आस पास के खेतों में बोई हुई सरसों, गेहूं, तारामीरा आदि की फसलें लहलहाने लगी हैं। किसान अर्जुनराम लटियाल, दरियावसिंह, पुखराज जांगला, जसाराम लटियाल, शंकरराम कापड़ी ने बताया कि ठंड से फसलें अच्छी होने की उम्मीद है।