पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुण्यतिथि पर बापू को किया नमन

पुण्यतिथि पर बापू को किया नमन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मेड़ता सिटी
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर एडवोकेट जगदीश नारायण शर्मा, गौतम टांक, चिमन वाल्मीकि, बाबू भाई, समीर पंवार, मौलाना मोइन, ब्लॉक अध्यक्ष नंदकुमार अग्रवाल, श्यामसुंदर सोमाणी, जाबिद खान, लालाराम सेन, रशीद फौजी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। इसी तरह उपखंड अधिकारी कार्यालय में भी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी गई। एसडीएम नंदकिशोर राजौरा, कार्यालय सहायक रामस्वरूप टेलर, मोहनलाल, चंपालाल प्रजापति, उम्मेदसिंह चारण, हरिराम कलवाणियां, कैलाशचंद व्यास, मनोजकुमार जोशी, महिपाल चौहान आदि ने गांधीजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। इसी तरह नगरपालिका परिसर में भी पालिकाध्यक्ष अनिल थानवी, उपाध्यक्ष रामस्वरूप गहलोत, हाजी सरदार खां जोया सहित अनेक पार्षदों ने बापू को श्रद्धांजलि दी।
जायल आंचलिक. सिलनवाद में विद्या भारती शिक्षण संस्थान परिसर में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। निदेशक राजेश रलिया ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रघुपति राजा राघव राम गाकर महात्मा गंाधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरविंद सिंह, कानाराम, अर्जुनसिंह व शुभकरण आदि उपस्थित थे।
मेड़ता रोड. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जलदाय विभाग में स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माला पहनाकर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। भास्कर आईटीआई, कल्पना चावला, राबाउमावि, फलौदी पाŸवनाथ, मरुधर डिफेंस आदि स्कूलों में बच्चों ने दो मिनट का रखा।