कार की टक्कर से बाइक चालक घायल
मेड़ता रोड. जारोड़ा सरहद में मारुति वैन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। थानाधिकारी संपत सिंह राजावत ने बताया कि भूणास निवासी गिरवर सिंह राजपूत ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका भाई मेंदर सिंह बाइक से भूणास से जारोड़ा जा रहा था। जारोड़ा स्कूल के सामने वेन चालक भूणास निवासी जीवणराम मेघवाल ने टक्कर मारी। इससे उसका भाई घायल हो गया। उसे मेड़ता अस्पताल में भर्ती करवाया है।