29वें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना
भास्कर न्यूज - नागौर
कलेक्ट्रेट के बाहर किसानों का धरना 29वें दिन जारी रहा। बिजली, पानी सहित मांगों को लेकर खींवसर व आस-पास के क्षेत्रों के किसान धरने पर हैं।
इस दौरान 18 किसान क्रमिक अनशन पर बैठे। धरने को संबोधित करते हुए खींवसर क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष नारायण बेनीवाल ने कहा कि सरकार को हठधर्मिता छोड़ किसानों की वाजिब मांगों पर गौर करना चाहिए। किसान लगातार अनशन कर रहे हैं लेकिन सरकार की संवेदना समाप्त हो गई है। इस दौरान मोहन राम भाकल, किसान विकास समिति अध्यक्ष भूरा राम ईनाणिया, मुंदियाड़ सरपंच रेवंत राम डांगा, शिव सेना जिला प्रमुख नारायण बिडियासर, लाला राम तरड़, रामेश्वर गोलिया, नरसिंह काला, मोतीराम बिश्नोई, भंवर खेण, विनोद राखेचा, जगदीश प्रजापत, रामदेव मेघवाल, योगेंद्र सिंह, मनराज सिंह, शंकर बिश्नोई, इंसाफ तेली, हापू राम देवासी, सायर देवासी ने धरने को संबोधित किया। अनशन पर बक्सा राम, गिरधारी राम, पेमा राम, झूमर राम, देवाराम, हरी राम, मोहन राम, लुंबाराम, भंवर राम, डालू राम, जंवताराम, अचला राम, जगदीश, जेठाराम, मला राम, मूला राम बेनीवाल, मनीराम आदि बैठे। कलेक्टर के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया जिसमें कहा गया कि किसानों की मांगें नहीं मानी गई तो अगले चरण में आमरण अनशन किया जाएगा।