पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेंडर संवेदनशीलता से होगा अच्छे शासन का विकास : आढ़ा

जेंडर संवेदनशीलता से होगा अच्छे शासन का विकास : आढ़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता सिटी. पंचायत समिति सभागार में आयोजित जेंडर संवेदी शासन मुद्दों पर ग्राम सेवक व सरपंचों की दो दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कई आयोजन किए गए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए विकास अधिकारी ओपी आढ़ा ने महिलाओं के अधिकारों के जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी और जेंडर संवेदनशीलता से ही अच्छे शासन का विकास होगा। कार्यशाला में जेंडर संवेदी नेतृत्व के गुण, महिलाओं के अधिकारों संबंधी प्रश्नोत्तरी, महिला सभा, महिला जनप्रतिनिधियों की सफल कहानियों पर चर्चा की गई। इसके साथ महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त करने के लिए सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया। कार्यशाला का सार संक्षेप बीडीओ व सीडीपीओ ने पेश किया।
मकराना. तुलसी भवन में जारी ग्रामीण जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम सेवकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्य गुरुवार को संपन्न हुआ। समापन अवसर पर मकराना विधायक श्रीराम भींचर व विकास अधिकारी शोभा पिल्लई भी मौजूद थे। इस दौरान दक्ष प्रशिक्षक हनुमानलाल वैष्णव, सुरेश कुमार वर्मा, नरेन्द्र कुमार स्वामी, तिलोकाराम एवं सुनीता कंवर ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान जेंडर संवेदी शासन, जेंडर संवेदी नेतृत्व के गुण तथा महिलाओं के अधिकारों संबंधी प्रश्नोत्तरी, महिला सभा क्यों, क्या, कब, कहां और कैसे? प्रस्तुति एवं चर्चा, महिला जनप्रतिनिधियों की सफल कहानियां बांटना एवं महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त करने का सामूहिक संकल्प आदि विषयों पर विचार विमर्श हुआ। प्रधान मोहनी देवी भींचर ने भी विचार रखे।
डेगाना. पंचायत समिति सभागार में दो दिवसीय राजस्थान पंचायतीराज रिफ्रेशर अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की कार्यशाला का गुरुवार को समापन हुआ। कार्यशाला के समापन पर तहसीलदार शिव किशन सोनी ने कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं में जेंडर संवेदी शासन के लिए नेतृत्व विकास को लेकर कार्यशाला का उद्देश्य स्पष्ट है। विकास अधिकारी महावीरसिंह कुमावत ने कहा कि पंचायतीराज व्यवस्था देश की रीढ़ का काम करती है। कार्यशाला में लक्ष्मीनारायण जांगिड़, भरतसिंह यादव, हरिराम पूनिया, रामनिवास, मदनलाल, भैरूराम, रामनिवास, जयकुमार सिंह, पदमसिंह, हरिप्रसाद शर्मा, रणवीरसिंह, नेमीचंद कुमावत, सुमन रॉयल, सरपंच मूलसिंह लंगोड़ आदि मौजूद रहे।