- Hindi News
- पर्यटन मेले के ब्रोशर में मीरा स्मारक को मिला स्थान
पर्यटन मेले के ब्रोशर में मीरा स्मारक को मिला स्थान
मेड़ता सिटी. मीरा नगरी की धरोहरों को अब जिले के पर्यटन मेले में भी स्थान मिल गया है। नागौर 4 फरवरी से शुरू होने वाले नागौर फेयर के ब्रोशर पर पहली बार मीरा स्मारक को पर्यटन विभाग ने शामिल किया है। जिला स्तरीय मेला समिति सदस्य नरेंद्र सिंह ने बताया कि नागौर में 4 से 7 फरवरी तक होने वाले मेले में इस बार मीरा नगरी की धरोहरें भी पर्यटकों व नागरिकों को आकर्षित करेंगी। बहुरंगी ब्रोशर में भक्त शिरोमणि मीरा बाई स्मारक सहित जसनगर, खाटू, बडू, मकराना, लाडनूं, खींवसर, कुचामन, गोठ-मांगलोद माता मंदिर व नागौर शहर की कई धरोहरों की सचित्र जानकारी शामिल की गई है। इससे पूर्व पिछले वर्ष के सरकारी वार्षिक पंचांग में भक्त शिरोमणि मीरा बाई, उनके वाद्य यंत्र खड़ताल व एकतारे को भी शामिल किया गया था।