- Hindi News
- ‘सत्य, अहिंसा और सदाचार हो जीवन का आधार’
‘सत्य, अहिंसा और सदाचार हो जीवन का आधार’
नावां सिटी. शहर के पीपली बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर परिसर में गुरुवार को प्रवचनों के दौरान आचार्य विमद सागर महाराज ने सत्य, अहिंसा और सदाचार को जीवन का आधार बताया। आचार्य विमद सागर महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन संसार में सबसे दुर्लभ है यह बार बार नहीं मिलता। जो इस शरीर का उपयोग धर्म के कार्य में करता है, ईश्वर की आराधना में करता है उसको मोक्ष की प्राप्ति होती है। धर्म ही इंसान को सूखी बनाता है। उन्होंने कहा कि सूर्य की पहली किरण से लेकर डूबते सूरज की आखरी किरण तक आदमी को हर घंटे के बाद में सोचना चाहिए कि उसने एक घंटे में कितना पुण्य किया। इस दौरान मनीष गोधा, निर्मल पटवारी, विमल गंगवाल, विजय अजमेरा, नरेन्द्र अजमेरा, विनोद पाटोदी, कैलाश पाटनी,महेन्द्र काला, अशोक झाझरी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।