पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाइयों में झगड़ा, दंपती गिरफ्तार

भाइयों में झगड़ा, दंपती गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मौलासर
गांव खाखोली-तारपुरा में अपने भाई के साथ मारपीट करने पर पुलिस ने भाई-भाभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। एएसआई गंगाराम विश्नोई ने बताया कि खाखोली तारपुरा निवासी सांवरमल ने मामला दर्ज कर बताया कि वह 25 जनवरी की शाम अपनी पत्नी संतोष के साथ कृषि कार्य कर रहा था। इस दरम्यान उसके भाई भंवराराम व भाभी प्रभु देवी ने लाठी व गंडासे से उस पर हमला कर दिया व मारपीट करने लगे।
चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने उन्हें छुड़ाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
दहेज के लोभी पति को गिरफ्तार किया
मकराना. दहेज के मामले में फरार आरोपी को मकराना पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पदम कंवर पत्नी श्याम सिंह राजपूत ने गत वर्ष मकराना पुलिस थाने में अपने पति के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया था।
गुरुवार को पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने के आदेश दिए गए। इस पर उसे परबतसर जेल भेज दिया।