पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा

भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नावां सिटी. गांव खेरवा की ढाणी में गुरूवार को भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर कलश यात्रा निकाली गई। खेरवा की ढाणी बस स्टैण्ड से तेजाजी के मंदिर तक बैण्ड बाजो के साथ महिलाओं ने भजन गाते हुए सर पर कलश धारण कर कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा भागवत कथा स्थल पर पहुंचने के बाद पंडित राधारमण शास्त्री ने भागवत की महिमा का वर्णन करते हुए कथा श्रवण से होने वाले पुण्य की जानकारी दी। इस दौरान श्यामलाल खेरवा, बंशीलाल हीरालाल, भूराराम, रूडाराम, रामूराम, लालाराम, सुजाराम आदि उपस्थित थे।