कुमावत समाज ने दी श्रद्धांजलि
नावां सिटी. शहर के कुमावत समाज सुधार व सेवा समिति के सदस्यों ने गुरुवार को पिछले दिनों पलाड़ा के पास हुई दुर्घटना में कुमावत समाज के मृत पांच लोगों को श्रद्धांजलि दी। कुमावत समाज सुधार व सेवा समिति के अध्यक्ष बाबूलाल दुबलदिया ने बताया कि बैठक में दुर्घटना में मृत कुमावत समाज के पांच सदस्यों को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई और बैठक को स्थगित कर दिया गया।
जायल आंचलिक. फलौदी की सरहद में शिकारियों की गोली लगने से मारे गए शैतान राम बिश्नोई को बिश्नोई समाज के लोगों ने ग्राम रोटू में श्रद्धांजलि दी। बिश्नोई समाज के अर्जुन राम बिश्नोई ने बताया कि हिरण शिकारियों से संघर्ष करते हुए शैतान को अपनी जान गंवानी पड़ी। समाज ने आर्थिक सहायता एकत्र कर मृतक के परिवार को देने का निर्णय लिया। इस मौके पर सामूहिक रूप से वन्य जीवों की रक्षा करने का संकल्प लिया गया ।