जरूरतमंदों में कंबल वितरित
कुचामन सिटी. महाराजा अग्रसेन सोशियल ट्रस्ट के तत्वावधान में स्वर्गीय सोहनलाल-कन्हैया लाल कनोई की स्मृति में योग भवन परिसर में कम्बल व खजूर का वितरण किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष नटवर लाल रामचंद्रका, उपाध्यक्ष शिव कुमार, सचिव सुरेश बंसल, सुरेश मोर, सुरेश मंडावाला, प्रयाग मंडावाला कुविस अध्यक्ष ओपी काबरा आदि उपस्थित रहे। इसी प्रकार गांव सुजानपुरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के जरूरतमंद विद्यार्थियों को दानदाता की ओर से स्वेटर वितरित किए गए। इस बारे में संस्था प्रधानाध्यापक ने बताया कि शहर के कपड़ा मार्केट स्थित कपड़े के थोक व्यापारी माणक चंद्र-कैलाश चंद्र की ओर से विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। इस अवसर पर वार्ड पंच श्रवण राम गुर्जर सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।