पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिकित्सकीय सुविधाओं में होगा इजाफा

चिकित्सकीय सुविधाओं में होगा इजाफा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामन सिटी. राजकीय सामान्य अस्पताल की चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की बेहतरी के लिए कारगर प्रयास किए जाएंगे। साथ ही शहर का राजकीय अस्पताल जरूरतमंदों की उम्मीदों पर खरा उतरे इसके लिए भी व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा। ये कहना है भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रो. महेन्द्र राठौड़ का। प्रोफेसर राठौड़ गुरुवार की शाम राजकीय अस्पताल परिसर में आयोज्य तीन दिवसीय नेत्र जांच व शल्य चिकित्सा शिविर का अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रोफेसर राठौड़ ने अस्पताल की चिकित्सकीय सुविधाओं की खुले मन से तारीफ की और अपनी ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर चिकित्सालय प्रभारी डॉ. अरूण गौड़, डॉ. रजनी गौड़, डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. शकील राव, डॉ. सलीम राव सहित चिकित्सकीय स्टॉफ ने प्रोफेसर राठौड़ का माला-साफा पहनाकर स्वागत किया।