घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
भास्कर न्यूज - कुचामन सिटी
बरवाला में गुरुवार को कुएं में गिरने से एक युवक घायल हो गए जिसकी राजकीय चिकित्सालय में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरवाला निवासी बन्नाराम पुत्र खेमाराम अपने खेत पर स्थित कुएं की मोटर को ठीक कर बाहर निकल रहा था।
इस दौरान रस्सा टूट जाने से वह कुएं में गिरकर घायल हो गया। अचानक हुए इस हादसे से घबराए परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे घायल अवस्था में बाहर निकाला व उपचार के लिए कुचामन के राजकीय चिकित्सालय लेकर आए।
दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हुए बन्नाराम ने चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक का शव मोर्चरी में रखा गया है।