सड़क दुर्घटना में एक घायल
सोजत रोड. कस्बे के फुलाद मार्ग सीरवी छात्रावास के सामने मंगलवार रात्रि सामने से आ रहे एक टेम्पो से टकरा कर बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि लाबूराम पुत्र पांचाराम चौकीदार निवासी सोजत सिटी अपनी बाइक पर सोजत रोड से सोजत सिटी की तरफ जा रहा था। फुलाद मार्ग सीरवी छात्रावास के सामने चिकित्सालय मार्ग की तरफ से आ रहे टेम्पो से टकरा गया, जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सोजत सिटी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए पाली रेफर किया गया।