- Hindi News
- सीए की तैयारी कर रहे जालोर के युवक ने फांसी लगाई
सीए की तैयारी कर रहे जालोर के युवक ने फांसी लगाई
भास्कर न्यूज - सुमेरपुर
सुमेरपुर में महावीर सिनेमा के पीछे किराए के कमरे में रहने वाले युवक ने मंगलवार रात फांसी लगा आत्महत्या कर ली, जिसका शव बुधवार सुबह कमरे में फंदे पर लटकता मिला। युवक जालोर के कंवला गांव का रहने वाला था, जो सुमेरपुर में सीए की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा गांव से आए परिजनों को शव सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार जालोर जिले के कंवला गांव का सोहनसिंह पुरोहित ((20)) पुत्र चंपालाल सीए की तैयारी के सिलसिले में पिछले कुछ समय से सुमेरपुर के महावीर सिनेमा के पीछे किराए के कमरे में रहता था। मंगलवार रात को वह कमरा बंद कर सो गया, लेकिन बुधवार सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर लोगों को संदेह हुआ। सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया गया तो कमरे में फंदे पर युवक का शव लटक रहा था। बाद में पुलिस ने गांव से मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाकर शव को मोर्चरी में पहुंचाया। बताया जाता है कि मृतक अपने परिवार में चार बहनों के बीच इकलौता पुत्र था। कुछ साल पहले उसकी माता की मौत हो गई थी, जबकि उसका पिता अहमदाबाद में मजदूरी करता है।
सुसाइड नोट में लिखा, है! भगवान मुझे माफ करना
युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का तो खुलासा नहीं हो पाया, लेकिन जेब में सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने लिखा है कि है भगवान, मुझे माफ करना, हम आपकी शरण में आ रहे हैं। मृतक के मोबाइल से भी घटनावाली रात से पूर्व कुछ लोगों को एसएमएस भेजे हुए हैं। इस बारे में भी पुलिस छानबीन कर रही है।