- Hindi News
- न्यूजीलैंड से हार के बाद भारत ने खोया नंबर वन का खिताब
न्यूजीलैंड से हार के बाद भारत ने खोया नंबर वन का खिताब
न्यूजीलैंड से लगातार दूसरा मैच हारकर टीम इंडिया ने नंबर वन टीम होने का खिताब भी गंवा दिया। इससे टीम इंडिया के फैन्स निराश तो हैं, लेकिन उन्हें फिर नंबर वन बनने की उम्मीद भी है। इस पर ट्वीट।
ञ्चटीम इंडिया खराब नहीं खेल रही, बल्कि न्यूजीलैंड बेहतर खेल रही है। उनका टीम प्रबंधन और सामूहिक प्रयास हमसे
अच्छा है।- शिवाजी सिंह, कोलकाता
ञ्चअपने देश में तो कोई भी खेल सकता है। टीम इंडिया के ‘शेर’ बाहर जाते ही ढेर होने लगते हैं।- मनोज आहुजा, दिल्ली
ञ्चहारना किस टीम को अच्छा लगता है। उम्मीद रखें। टीम दो मैच हारी, लेकिन अभी भी पूरी सीरिज जीत सकती है।
- सुरेश रैना फैन क्लब
केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पागल करार दिया।
ञ्चक्या अब केजरीवाल वह फिल्मी डायलॉग कहेंगे। हां-हां मैं पागल हूं, इस देश के लिए पागल हूं।- नरेन बालाजी
ञ्चकेंद्रीय गृह मंत्री को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती। अब कह दिया है तो......। ऐसी भाषा वाले नेता कांग्रेस को जिताएंगे आम चुनाव?- रविंद्र अग्रवाल, हैदराबाद
ञ्चशिंदे केजरीवाल को पागल कह रहे हैं खुद के बारे में भी तो बताएं।
- ऋतुराज, बेंगलुरू
ञ्चशिंदे को उसी पागलपन की भाषा में जवाब देगी ‘आप’।- अक्षय गावरे