पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना कनेक्शन जोड़े ही थमा दिया बिजली का बिल

बिना कनेक्शन जोड़े ही थमा दिया बिजली का बिल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालोर

वाहन चालाकों की सुरक्षा व यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए चलाया जिला प्रशासन, परिवहन व पुलिस प्रशासन के तत्वावधान में चलाया जा रहा सड़क सुरक्षा सप्ताह का बुधवार को समापन हुआ। जिला परिवहन अधिकारी नरेंद्र लोकवानी ने बताया कि सप्ताह के दौरान सात दिन तक कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। समापन समारोह कलेक्ट्रेट में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व लोगों को कलेक्टर राजन विशाल के हाथों प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से 272 वाहनों के चालान बनाए गए तथा 7 लाख 59 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम रही सीमा सोनी, द्वितीय रहे हरपालसिंह व हितेश कुमार को, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम रही इंद्रा चौधरी, प्रिया देवासी व सोनू, पोस्टर प्रतियोगिता में महिमा सुथार, प्रिया देवासी व सीमा तथा निबंध प्रतियोगिता में मनीष कुमार, ललिता व सुरेश कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी रणछोड़ाराम, टैक्सी यूनियन के अंबालाल, व सुनिल शर्मा को भी सप्ताह के दौरान बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी नरेंद्र लोकवानी, भीनमाल डीटीओ राजेंद्र दवे, परिवहन निरीक्षक सुरेंद्रसिंह राजपुरोहित व अजय सागर के अलावा कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

भीनमाल. सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत परिवहन विभाग ने परमिट शर्तों का उल्लंघन करने पर 157 वाहनों के चालान काटकर जुर्माने के रुप में 6,32,083 रुपए वसूल किए। जिला परिवहन अधिकारी राजेंद्र कुमार दवे ने बताया कि 16 से 22 जनवरी तक आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय भीनमाल के अधीनस्थ कार्यरत परिवहन उप निरीक्षक सुरेंद्रसिंह मांगलिया, ओमप्रकाश चौधरी, छगनलाल माली व मनीष माथुर की ओर से भीनमाल, रानीवाड़ा, रामसीन, बागोड़ा व सांचौर क्षेत्र में कुल 240 वाहनों के चालान काटे गए। इस दौरान एक हजार जीप, ट्रैक्टर-टोली व ऊंट गाड़ी के रिफ्लेक्टर लगाए गए। साथ ही 20 ऑवर लोडेड, 25 बिना सीट बेल्ट, 37 ऑवर क्राउड और चालक की ओर से मोबाइल पर बात करते एक वाहन का चालान काटा गया। इस दौरान परमिट शर्तों का उल्लंघन करने पर 157 वाहनों के चालान बनाकर उनसे 6,32,083 रुपए वसूले गए। इधर जीके गोवाणी राजकीय महाविद्यालय में युवा विकास केंद्र के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन बुधवार को जिला परिवहन अधिकारी राजेंद्र दवे के मुख्य आतिथ्य में व्याख्यान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्याख्याता डा. माणकचंद सोनी ने की। कार्यक्रम का संचालन युवा विकास केंद्र के प्रभारी संदीप शर्मा ने किया।

सांचौर. सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत परिवहन विभाग की ओर से सात दिनों में 276 वाहनों के चालान काटे गए। परिवहन अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर नेशनल हाइवे सहित विभिन्न सड़क मार्गो पर शिविर लगाकर वाहन चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी देकर आंखों की जांच की गई।, वहीं नियमों की पालना नहीं करने पर 276 वाहनों के चालान काटकर 5 लाख 50 हजार रुपए की राजस्व आय वसूली गई।

चितलवाना. निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालवाड़ा सी में रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर एक समारोह के तहत विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप परिवहन निरीक्षक सांचौर मनीष अरोड़ा तथा कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री राम गोदारा की अध्यक्ष के रूप में मौजूद थे। परिवहन उप निरीक्षक अरोड़ा, बाबूलाल, चैनाराम सारण ने भी छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। इस मौके रणछोड़ाराम,राजेन्द्र कुमार, मंजीराम राणा, नरेन्द्र सुथार एवं रोड सेफ्टी क्लब प्रभारी भानाराम भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हनुमानाराम सैन ने किया।

बालवाड़ा. नरसाणा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन संस्था प्रधान रणजीतसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम प्रभारी नृसिंहदास वैष्णव ने सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान प्रतियोगिता में प्रियंका ने पहला, मांगीलाल ने दूसरा तथा संगीता कुमारी, मनीषा व प्रेमलता ने तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध प्रतियोगिता में छगन चौधरी ने प्रथम, धारा कुमारी ने द्वितीय व सुरेशकुमार व दीपिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

गुड़ा बालोतान. आहोर उपखंड मुख्यालय पर बुधवार को 25 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन आहोर थानाधिकारी गुमानाराम चौधरी की मौजूदगी में किया गया। थानाधिकारी के नेतृत्व में यातायात प्रभारी भंवरलाल गुर्जर मय जाब्ते ने आहोर कस्बे में वाहन चैकिंग के दौरान ओवर लोड तथा कागजातों के अभाव में 10 वाहनों के चालान काटे। यातायात प्रभारी भंवरलाल गुर्जर, यातायात कर्मी आम्बसिंह व उदयराम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी।

> जालोर. यातायात सुरक्षा सप्ताह के समापन के अवसर पर अधिकारियों को संबोधित करते व विजेता प्रतिभागी को पुरस्कृत करते कलेक्टर।



भास्कर न्यूज - सांचौर

कस्बे के उपभोक्ताओं को घरेलू कनेक्शन जारी करने से पहले ही बिल थमा दिए।

भादरणा डिस्कॉम के अंतर्गत रणोदर के ग्रामीण बीपीएल परिवार के उपभोक्ता गजाराम व मोडाराम ने घरेलू कनेक्शन के लिए जोधपुर विद्युत वितरण निगम के भादरूणा डिस्कॉम में पत्रावली जमा करवाई थी। जिसपर डिस्कॉम ने उपभोक्ताओं के डिमांड नोटिस निकाले और उपभोक्ता ने तय राशि डिस्कॉम कार्यालय में जमा भी करवा दी। इससे पहले विभाग की ओर से घरेलू कनेक्शन जोडऩे से पहले ही उन्हें बिल थमा दिया। उपभोक्ता को थमाए बिल में बाकायदा मीटर संख्या क्रमश: 7464946 व 6886363 दर्शाने के साथ उक्त बिलों में बिजली खर्च भी दर्शाया गया है। दोनों बिलों में वर्तमान पठन क्रमश: 223 व 227 की रीडिंग भी दर्शाई है। जबकि हकीकत में उपभोक्ता को अभी तक कनेक्शन से जोड़ा ही नहीं गया है। इतना ही नहीं उपभोक्ता के नाम मीटर भी जारी नहीं किया है।

लाइट आने के चक्कर व जानकारी के अभाव में दोनों उपभोक्ताओं ने बिल में दर्शाई राशि 712 व 717 रुपए डिस्कॉम में जमा भी करवा

दिए। मगर फिर भी कनेक्शन के लिए उन्हें डिस्कॉम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।