पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंप्रतापगढ़/अरनोद - अरनोद थाना क्षेत्र के कोटड़ी गांव में निरंतर हालात में सुधार हो रहा है। १४ जनवरी की रात हुई गोलीबारी और उपद्रव के बाद से कोटड़ी में लगे क फ्र्यू में पहली बार बुधवार को दिनभर ढील दी गई। हालांकि, रात का कफ्र्यू जारी रहेगा। इससे पहले मंगलवार को दिन में नौ घंटे की ढील दी गई थी।
इधर, पुलिस ने बुधवार को आगजनी के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या व आगजनी के मामले में अब तक १७ गिरफ्तारी हो चुकी है। जिला कलेक्टर रतन लाहोटी ने बताया कि कोटड़ी गांव में हालात निरंतर सामान्य हो रहे हैं। पिछले दिनों से कफ्र्यू में ढील दी जा रही है। शांतिपूर्ण माहौल रहने के बाद कफ्र्यू में ढील बढ़ाई जा रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.