पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानव जीवन अमूल्य : भादू

मानव जीवन अमूल्य : भादू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कीरवा. गुड़ा एंदला थानाधिकारी राजीव भादू ने कहा कि मानव जीवन अमूल्य है, इसको सुरक्षित रखना सबका प्रथम कर्तव्य है। कई बार छोटी सी लापरवाही अकाल मृत्यु एवं अंग भंग का कारण बन जाती है। अत: सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। भादू बुधवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत क्षेत्र के गुड़ा एंदला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने छात्रों को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य केसरीमल सोनी, एएसआई खेतसिंह, अरविंद कुमार, उम्मेदराम बोस, थानचंद मीणा, मनोज भटनागर, मल्लाराम मेंशन, माधोलाल मीणा, मोतीलाल आगरी, सीआर मीणा, मांगीलाल वैष्णव सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।
क्चक्चक्च