पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस व जनता के बीच सामंजस्य जरूरी : एसपी

पुलिस व जनता के बीच सामंजस्य जरूरी : एसपी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सोजत रोड
एसपी जयनारायण ने कहां कि पुलिस व आम जनता के बीच आपसी सामंजस्य से अपराध पर प्रभावी अंकुश संभव हो सकेगा। इसके लिए पुलिस को अपने व्यवहार में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहां कि जब पुलिस आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार करेगी तो लोग उनके निकट आएंगे। जब पुलिस व जनता की निकटता बढ़ेगी तो सूचना तंत्र मजबूत होगा। जब प्रभावी सूचना पुलिस तक पहुंचेगी तो अपराध पर लगाम कसेगी व अपराधियों में भय रहेगा। एसपी शेर गुरुवार को कस्बे के पुलिस थाना में निरीक्षण के बाद पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहां कि सर्दी के मौसम में पुलिस की प्रभावी रात्रिकालीन गश्त जरूरी है। जिले में पुलिस की रात्रिकालीन गश्त को प्रभावी बनाने के लिए सभी पुलिस उप अधीक्षक सप्ताह में कम से कम दो दिन तक रात्रि बारह बजे बाद सर्कल के थाना क्षेत्र का दौरा करेंगे व रात्रि में गश्त हो रही है या नहीं इसका निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। उन्होंने कहां कि पुलिस थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ पुलिस का शालीन व्यवहार हो साथ ही उसकी संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहां कि पुलिस थाने में फरियाद लेकर आने वाली महिलाओं के साथ पुलिस अच्छा व्यवहार करें व उनको न्याय मिले यह उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर सोजत डिप्टी राजेश माथुर भी उनके साथ थे। थानाधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा से थाना क्षेत्र में अपराध,अपराधियों की धरपकड़ व कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
बीट बुक की जांच
एसपी शेर ने निरीक्षण के दौरान प्रत्येक पुलिसकर्मी की बीट बुक को बारीकी से देखा व कमी पाए जाने पर उसमें सुधार के निर्देश देते हुए अपने बीट क्षेत्र पर नजर रखते हुए अपराधों पर अंकुश रखने के लिए नियमित रूप से बीट क्षेत्र में जाने के निर्देश दिए। बीट बुक को नियमित रूप से भरने व समय-समय पर अपने उच्च अधिकारी से बीट बुक की जांच कराने के निर्देश दिए।
सिपाहियों की ली क्लास
निरीक्षण के दौरान प्रत्येक सिपाही का व्यक्तिगत परिचय लेते हुए एसपी शेर ने सभी को व्यवहार कुशल बनने की नसीहत दी। उन्होंने कहा की यदि पुलिस का व्यवहार अच्छा होगा तो आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा होगा। पुलिस में आमजन का विश्वास कायम होने पर पुलिस पर जनता के बीच तालमेल बढ़ेगा। जब पुलिस व जनता के बीच तालमेल अच्छा होगा तो सूचना तंत्र मजबूत होगा। सूचना तंत्र मजबूत होने पर अपराधों को रोकने में पुलिस समर्थ होगी।
व्यसन मुक्ति का दिया संदेश
निरीक्षण के समय एसपी शेर ने सभी पुलिस कर्मचारियों को नशे से दूर रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहां कि नशे से इंसान शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर होता है। यदि कोई पुलिस कर्मचारी नशा करता है तो वो इसे छोडऩे का प्रयास करें इससे उसे लाभ ही मिलेगा तथा किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा।




सिपाहियों की ली क्लास

निरीक्षण के दौरान प्रत्येक सिपाही का व्यक्तिगत परिचय लेते हुए एसपी शेर ने सभी को व्यवहार कुशल बनने की नसीहत दी। उन्होंने कहा की यदि पुलिस का व्यवहार अच्छा होगा तो आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा होगा। पुलिस में आमजन का विश्वास कायम होने पर पुलिस पर जनता के बीच तालमेल बढ़ेगा। जब पुलिस व जनता के बीच तालमेल अच्छा होगा तो सूचना तंत्र मजबूत होगा। सूचना तंत्र मजबूत होने पर अपराधों को रोकने में पुलिस समर्थ होगी।