पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस की वर्दी में आए लुटेरे, पशु आहार से भरा ट्रक लूटकर ले गए

पुलिस की वर्दी में आए लुटेरे, पशु आहार से भरा ट्रक लूटकर ले गए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज$ - रायपुर मारवाड़
बर-बिराटिया कलां गांव के समीप गत दिनों पुलिस की वर्दी में आए दो जनों ने ट्रक चालक की कनपटी पर देसी कट्टा रखकर उससे पशु आहार से भरा हुआ ट्रक लूटकर ले गए। इस आशय का मुकदमा पहले डांगियावास पुलिस थाने में दर्ज किया था। इसके बाद मामला रायपुर थाने के क्षेत्राधिकार में होने से वहां से पहुंची जीरो नंबर की एफआईआर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार बन्नीपुर लुधियाना निवासी बलजीतसिंह पुत्र जोरासिंह गत वह 6 जनवरी को मध्यप्रदेश के मंदसौर से पशु आहार भरकर जैसलमेर जा रहा था। इस दौरान बर के कुछ आगे बिराटिया कलां ग्राम के निकट पीछे से आई नीले रंग की जीप ने उसको रोक लिया। इस दौरान जीप से पुलिस की वर्दी पहने हुए दो युवक निकले और ट्रक की और बढ़े। तत्पश्चात एक आरोपी ने जबरदस्ती कर ट्रक का फाटक खोलकर चालक की कनपटी पर देसी कट्टा तानकर दोनों युवकों ने उसे दबोच लिया तथा उसका ट्रक लुटकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुंह पर ढक दिया कंबल : जीप में सवार चार लोगों ने दोनों के जीप में घुसते ही उनके मुंह को कंबल से ढंक दिया और जीप पुन: बर की और घुमा ली। दस मिनट जीप चलाने के बाद दोनों को सुनसान स्थान पर खेत के किनारे उतार दिया। चालक-खलासी रात भर भटकते रहे और सुबह होने पर बस में सवार होकर जोधपुर पहुंचे। यहां उन्होंने ट्रक तलाशने के भरसक प्रयास किए। अपने स्तर पर ही ये लोग सोजत, पाली और मारवाड़ के अन्य क्षेत्रों में ट्रक ढूंढते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर चालक ने अठारह जनवरी को डांगियावास थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। थाना पुलिस ने जीरो नंबर एफआईआर काट कर रायपुर थाने भेजी। जिसके आधार पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।



- पीडि़त ने बताया पुलिस की वर्दी में आए थे लुटेरे