पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई, हुए कई आयोजन

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई, हुए कई आयोजन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सुमेरपुर
नगर पालिका मंडल द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर सुभाषचंद्र बोस सर्कल पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सुभाषचंद्र अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी इंद्रसिंह राठौड़, प्रेमचंद बरूत, उमरावसिंह, पूनाराम कुमावत, पूनाराम चौधरी, पूनमसिंह, करनेश माथुर आदि मौजूद थे।
फालना. सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर गुरुवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में डॉ. प्रेमसिंह मेड़तिया, छोगसिंह चामुंडेरी, सुरेश राजपुरोहित बारवा, बसंतसिंह भाटी, मनोज चौधरी, हुकमाराम सरगरा, शैलेंद्रसिंह राजपुरोहित, पप्पू राणा एवं मुन्ना भाई बैरवा आदि मौजूद थे। इसी प्रकार देवेंद्र सिद्धावत, पार्षद छोगसिंह, मनोज आयलानी, मांगीलाल परमार, संदीप गोलेच्छा आदि ने बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
रानी. रानी के प्रताप बाजार स्थित आदर्श विद्या मंदिर के सरस्वती हॉल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संस्था के गोविंदसिंह राठौड़ ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रमुख ओमप्रकाश शर्मा, जोधपुर प्रांत शिशु वाटिका प्रमुख राजकुमार, संस्था प्रधान मनहर रावल, मनीष कुमार, महेंद्र कुमार, भरत कुमार सुथार आदि मौजूद थे।