रानी पालिका को मिला अग्निशमन वाहन
रानी.नगरपालिका अध्यक्ष मनीषा जैन के प्रयासों से राजस्थान सरकार स्थानीय निकाय निदेशालय, जयपुर ने नगरपालिका रानी को अग्निशमन वाहन आवंटित कर दिया है। उपनिदेशक प्रशासन के आदेशानुसार अग्निशमन सेवाओं के आधुनिकीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं सुचारू संचालन के लिए भारत सरकार से प्राप्त राशि से क्रय किए गए वाहन रानी नगरपालिका सहित राजस्थान के 29 नगरपालिका को आवंटित किए गए हैं।