पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्रेन हंट प्रतिभा साबित करने का अच्छा मौका : अग्रवाल

ब्रेन हंट प्रतिभा साबित करने का अच्छा मौका : अग्रवाल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च कोलीवाड़ा स्थित हिलग्रोव कोल्स अकेडमी में आयोजित हुआ ब्रेन हंट समारोह
भास्कर न्यूज - सुमेरपुर
शिक्षा के अलावा कई गतिविधियों व खेलों से छात्रों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है। ब्रेन हंट के जरिए छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने का अच्छा मौका मिला है। उक्त विचार ब्रेन हंट समारोह के मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सुभाषचंद्र अग्रवाल ने गुरुवार को कोलीवाड़ा स्थित हिलग्रोव कोल्स अकेडमी में आयोजित भास्कर द्वारा ब्रेन हंट वितरण समारोह में कहे। उन्होंने भास्कर की इस पहल कि सराहना करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर इससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। समारोह की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी रविंद्रसिंह कोलीवाड़ा ने कहा कि भास्कर ने जो ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा खोजने की पहल की है। उससे जरूरतमंद विद्यार्थियों को इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि गांवों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों व प्रोत्साहन की कमी के कारण आगे बढऩे का अवसर नहीं मिल पाता है। परिवहन निरीक्षक भारत जांगिड़ ने कहा कि छात्रों को शिक्षा के अलावा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी रूचि दिखानी चाहिए, जिससे देश अन्य क्षेत्रों में भी प्रगति कर सकें। उन्होंने भास्कर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इसे निश्चित तौर पर प्रतियोगी परीक्षाओं में इजाफा होगा। वहीं समारोह में स्कूली छात्रों को अतिथियों द्वारा ब्रेन हंट की प्रतियां वितरित की गई। इससे पूर्व विद्यालय प्रशासन द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। समारोह के अंत में संस्था के निदेशक हरिसिंह ने आभार जताया। इस मौके पर संस्था प्रधान सुरेंद्रसिंह, पार्षद प्रेम बरूत, भाजपा नेता पूनमसिंह परमार, ओटाराम वैष्णव सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता दिलीप मालवीय ने किया।