पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस की टक्कर से युवक की मौत

बस की टक्कर से युवक की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर मारवाड़ - जैतारण थाना क्षेत्र के कुशालपुरा ग्राम के निकट एक निजी बस की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कुशालपुरा निवासी नरसिंग सेन पुत्र पुखराज सेन बाइक लेकर बागेड़ा रोड स्थित अपने कुएं पर जा रहा था।
शेषक्चपेज १५
इस दौरान मोड पर सामने से आ रही निजी बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में नरसिंगराम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे निकटवर्ती निमाज अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीण जैतारण थाने पहुंच गए। वहां से बस निमाज चौकी होने की सूचना पर युवक निमाज चौकी पहुंचे और बस कुशालपुरा चौकी भेजने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान करीब एक घंटे तक चौकी में गहमागहमी रही। पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद युवक शांत हुए।