पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां बहन और पत्नी चाहिए तो फिर बेटी क्यों नहीं?

मां-बहन और पत्नी चाहिए तो फिर बेटी क्यों नहीं?

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अजमेर
विख्यात शनि उपासक दाती मदन महाराज ने कहा कि नारी शक्ति बरकरार रखने के लिए भ्रूण हत्या का विरोध करना होगा। उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या की प्रवृत्ति देश और समाज के लिए कलंक है। बेटी है तो शक्ति है, जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। जिस देश में नारी शक्ति की उपासना के लिए नवरात्र और अन्य धार्मिक आयोजन किए जाते हैं, वहां भ्रूण हत्या की प्रवृत्ति घोर पाप है। दाती महाराज गुरुवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में शनिधाम ट्रस्ट की ओर से पांच सौ गरीब-असहाय लोगों को कंबल वितरित करने के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। दाती महाराज ने कहा कि शनिधाम ट्रस्ट समाज की प्रगति के लिए जनसहयोग से बेटियों को बचाने की मुहिम चला रहा है। इसके तहत बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज में उनके सम्मान के लिए जनसहयोग से कार्यक्रम किए जा रहे हैं। बेटियों के प्रति लोगों की मानसिकता पर दाती महाराज ने सवाल किया है कि ज्यादातर लोगों की सोच है कि उन्हें मां, बहन और पत्नी तो चाहिए, लेकिन बेटी नहीं। उन्होंने कहा कि समाज से इस सोच को जड़ से मिटाना ही हर नागरिक का ध्येय होना चाहिए। इस मौके पर आईजी अमृत कलश ने कहा कि कार्यक्रम से पुलिस की छवि जन मानस में सुधरेगी और लोगों का विश्वास पुलिस पर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि समाजसेवा में पुलिस के जवानों की अहम भूमिका है। एसपी प्रफुल्ल कुमार ने कहा कि पुलिस का मुख्य ध्येय सुरक्षा के साथ-साथ समाजसेवा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम इस दिशा में सार्थक कदम है।




गाय और गौरी को बचाने का संदेश

महाराज ने गोवंश और कन्याओं के संरक्षण पर बल दिया। दाती महाराज के अनुसार अनुसार भ्रूण हत्या और गौ वंश का संरक्षण प्रवचन का विषय नहीं, बल्कि कर्म की प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए। कन्या भ्रूण अपराध है तो महिला को कुपोषण का शिकार बनाना घोर अपराध है। महिलाओं को कुपोषण से बचाने के लिए हर नागरिक को प्रयास करने चाहिए। शनिधाम ट्रस्ट बेटियों को निशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा और समाज में उनका सम्मान बरकरार रखने के लिए संकल्पबद्ध है।