पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ई मेल हैक कर निर्यातकों को लूट रहे साइबर अपराधी

ई-मेल हैक कर निर्यातकों को लूट रहे साइबर अपराधी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजीव कुमार - नई दिल्ली

इंटरनेट के प्रसार के साथ ई-मेल और बैंक अकाउंट हैक कर लूटपाट करने की घटनाएं भी बढ़ी हैं। साइबर अपराधी आयात-निर्यात में लगे कई कारोबारियों को शिकार बनाकर उन्हें लाखों की चपत लगा चुके हैं। चिंता की बात यह है कि शर्मसार होने से बचने के लिए कई बार कारोबारी इसकी शिकायत भी नहीं करते हैं।

निर्यातक और हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के पूर्व चेयरमैन राजकुमार मल्होत्रा ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बारे में ईपीसीएच समेत अन्य एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल को कई शिकायतें मिल रही हैं। मुख्य रूप से ई-मेल अकाउंट हैक कर लूट को अंजाम दिया जाता है। निर्यातक व अन्य देश में बैठे उसके खरीदार के बीच आने-जाने वाले सभी मेल की जानकारी हैकर्स को मिलती रहती है। मौका देखकर भुगतान के दौरान हैकर लूट की वारदात को अंजाम देते हैं।

कैसे बचें: अपने ई-मेल का पासवर्ड हर 15 दिन या एक महीने में बदल दें। ई-मेल आईडी का इस्तेमाल किसी आपत्तिजनक साइट पर नहीं करें। किसी अटपटी हेडिंग के साथ क्लिक करने को कहा गया हो, वहां क्लिक करने से बचें।



निर्यातक और हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के पूर्व चेयरमैन ने दी जानकारी