पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने किया रक्तदान

विद्यार्थियों ने किया रक्तदान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फालना. स्थानीय एसपीयू कॉलेज महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब की दोनों इकाइयों के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन भगवान महावीर अस्पताल सुमेरपुर के सहयोग से किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एससी अग्रवाल ने शिविर के प्रारंभ में स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। रेड रिबन क्लब के प्रभारी महेंद्रसिंह दाहिमा ने बताया कि शिविर में 38 जनों ने रक्तदान किया। संस्था सचिव महेंद्र भंडारी, महेंद्र बलदोटा सहित नागरिक मौजूद थे।