पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैन और डंपर की भिड़ंत में एक युवक की मौत

वैन और डंपर की भिड़ंत में एक युवक की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फालना. कस्बे के निकटवर्ती श्री सेला-बाली मार्ग पर वैन व डंपर के बीच गुरुवार रात को हुई भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। फालना थानाधिकारी किशनलाल विश्नोई ने बताया कि मानवेंद्र सिंह निवासी केरापुरा ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि वह तथा रविंद्रसिंह व बरखर जैन वैन लेकर बाली से फालना की तरफ जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे डंपर के चालक ने तेज व लापरवाही से चलाते हुए वैन को टक्कर मार दी, जिससे रविंद्रसिंह व बरखर जैन को चोटें आई। दोनों को उपचार के लिए सुमेरपुर ले जा रहे थे। रास्ते में रविंद्रसिंह निवासी खिवाडी की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।