पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारियों ने ली मतदान की शपथ

कर्मचारियों ने ली मतदान की शपथ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चमतदाता दिवस आज
भास्कर न्यूज - सुमेरपुर
पालिका सभागार में मतदाता दिवस को लेकर शुक्रवार को अध्यक्ष सुभाषचंद्र अग्रवाल एवं अधिशासी अधिकारी इंद्रसिंह राठौड़ के सानिध्य में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सभी कर्मचारियों को आगामी लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करवाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
नए युवा मतदाताओं का सम्मान आज : सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र का चतुर्थ राष्ट्रीय मतदाता दिवस शनिवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। एसडीएम ओपी बिश्नोई ने बताया कि समारोह में नए युवा मतदाताओं का सम्मान किया जाएगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस मुख्यत: युवाओं में नागरिकता की जिम्मेदारी , सशक्तीकरण, स्वाभिमान व भागीदारी की भावना पैदा करने के साथ-साथ मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना आवश्यक है। कार्यक्रम में दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा तथा सभी सहभागियों को मतदान संबंधित शपथ दिलाई जाएगी।
रायपुर मारवाड़. उपखंड कार्यालय में शुक्रवार को मताधिकार दिवस को लेकर सभी कार्मिकों व अधिकारियों ने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ ली। एसडीएम नरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि शनिवार को मताधिकार दिवस है, लेकिन अवकाश होने के चलते शुक्रवार को ही तहसील कार्यालय और उपखंड कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारियों व कार्मिकों ने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ लेने के साथ ही जनता को जागरूक करने व मताधिकार के लाभ लोगों तक पहुंचाने की कार्य योजना भी बनाई। रायपुर तहसीलदार देवीसिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शपथ अभियान चलाया जा रहा है, इसी अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्यामलाल शर्मा, चेतन जाट, अनवर हुसैन, राकेश बागड़ी और भुवनेश चौहान सहित कई लोगों ने शिरकत की।
लांबिया. राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर तीन दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान शुक्रवार को लांबिया के आचार्य जय मल जैन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य सत्यनारायण भाटी की अध्यक्षता में शुरू हुआ। शिविर प्रभारी महावीर प्रसाद व्यास ने बताया कि मतदाता जागरूकता शिविर में चित्रकला, चुनाव प्रक्रिया में मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करना, महिलाओं की विशेषरूप से भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यशाला हुई। कार्यशाला में सरोज आचार्य, बुलबुल, बीएलओ महावीर प्रसाद व्यास, महेंद्र कुमार नागर आदि उपस्थित थे।
खैरवा. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हिंगोला कलां में शनिवार को मनाया जाएगा। बीएलओ मांगीलाल गर्ग ने बताया कि नए मतदाताओं का सम्मान किया जाएगा। वहीं, शुक्रवार को मतदाता दिवस को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान वार्डपंच अभ्यसिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता शर्मा सहित गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।
बाली. नगर में 25 जनवरी को ब्लॉक स्तर पर पंचायत समिति सभागार में मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर मतदाताओं को मतदान के मूल्य के बारे मे जानकारी देते हुए उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी जाएगी।


एसडीएम चैनाराम चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर मतदाताओं की भूमिका सहित अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।