पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11 किलो सोना गिरवी रख 71 लाख के लोन दिए, अब कह रहे नकली था सोना

11 किलो सोना गिरवी रख 71 लाख के लोन दिए, अब कह रहे-नकली था सोना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जोधपुर/सोजत रोड
जोधपुर के छह लोगों ने आईसीआईसीआई बैंक की सोजत रोड शाखा में अपना करीब 11 किलो सोना गिरवी रखकर छह माह पहले ७१ लाख रुपए के लोन लिए थे। बैंक अब इन लोगों के सोने को नकली बता रहा है। लोन लेने वालों का कहना है कि लोन देने से पहले बैंक ने ही सोने की जांच करवाई थी। सोना खरा था तो लोन दिया। लाखों रुपए के सोने को अब नकली बताने पर लोगों ने बैंक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही तो बैंक के अफसर इन्हें जोधपुर की जलजोग ऑफिस में बैठकर बात करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। बैंक अफसरों का कहना है कि उन्होंने तो बैंक के अधिकृत ज्वैलर से ही सोने की जांच करवाने के बाद लोन दिया था। बैंक की ऑडिट हुई तो उनके सोने को नकली बता दिया गया।
  भास्कर टीम ने मामले की पड़ताल की तो पता चला कि जोधपुर के छह लोगों ने पिछले छह माह में अलग-अलग समय पर थोड़ा-थोड़ा सोना गिरवी रखकर लोन लिया था। प्रत्येक व्यक्ति ने लोन के लिए आईसीआईसीआई बैंक की सोजत रोड शाखा में डेढ़ से दो किलो तक सोना गिरवी रखा। बैंक ने गोल्ड लोन देने से पहले अपने अधिकृत ज्वैलर प्रकाश मेहता से सभी ग्राहकों के सोने की जांच करवाई। ज्वैलर ने सोना सही होने का प्रमाण-पत्र दिया। इसके आधार पर किसी को डेढ़ तो किसी को 15 लाख तक का लोन दे दिया। भास्कर टीम ने सोने की जांच करने वाले ज्वैलर प्रकाश मेहता से बात की तो उन्होंने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।