पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैंडपंप में पाइप डालने की मांग

हैंडपंप में पाइप डालने की मांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोजत रोड - ग्राम पंचायत गुड़ा कलां में जलदाय विभाग द्वारा डेड हुए हैंडपंप की जगह नए हैंडपंप की खुदाई तो कर दी गई, लेकिन उनमें पाइप डालने का कार्य आज दिन तक नहीं किया गया है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। सरपंच इंद्रसिंह रावत ने बताया कि जलदाय विभाग द्वारा छ: माह पूर्व हैंडपंप की खुदाई की गई थी। कई बार अधिकारियों को कहने के बावजूद आज दिन इनमें पाइप नहीं डाले गए हैं, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही कुछ जगह पाइप तो डाल दिए, लेकिन उसके चारों तरफ प्लेटफॉर्म का निर्माण नहीं किया गया। इस कारण से ग्रामीणों को पानी भरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।