- Hindi News
- वक्त की मांग है महिला सशक्तिकरण : राजपुरोहित
वक्त की मांग है महिला सशक्तिकरण : राजपुरोहित
भास्कर न्यूज - बाली
बाली पंचायत समिति प्रधान गुलाबकंवर राजपुरोहित ने कहा कि वर्तमान में महिलाओं की सशक्तीकरण की सख्त आवश्यकता है। वे शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में महिलाओं की सहभागिता एवं जेंडर को लेकर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हर स्तर पर महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिकाओं का निर्वाह कर रही है। राजपुरोहित ने इस अवसर पर महिलाओं की भागीदारी हर स्तर पर सुनियोजित करने के लिए किए जाने वाले कार्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। एसडीएम चैनाराम चौधरी ने इस अवसर पर जेंडर की महत्वता एवं उपयोगिता आदि के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विकास अधिकारी विक्रमसिंह राजपुरोहित, महिला एवं बाल विकास अधिकारी चक्रवर्तीसिंह, जयसिंह राजपुरोहित, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रतापराम सीरवी, गोविंद माथुर, विजयराज चौधरी, गोरधन सिंह आदि मौजूद थे।
देसूरी. पंचायत समिति सभागार में आयोजित दो दिवसीय पंचायत समिति सदस्यों एवं ब्लॉक अधिकारियों के लिए जेंडर संवेदी शासन मुद्दों पर समिति स्तरीय रिफ्रेशर कार्यशाला शुक्रवार को संपन्न हो गई। कार्यशाला में विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों व पंचायत समिति सदस्यों के बीच चर्चा करते हुए इस कार्यशाला के उद्देश्य के बारे में दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा विस्तार से जानकारी दी। देसूरी विकास अधिकारी रविंद्र प्रकाश आचार्य ने बताया कि कार्यशाला में मुद्दा जेंडर संवेदी शासन,जेंडर संवेदी नेतृत्व के गुण तथा महिलाओं के अधिकार, महिला सभा, महिला जन प्रतिनिधियों की सफल कहानियों को बांटना एवं महिला जनप्रतिनिधियों का सशक्त करने जैसे मुद्दों पर मुख्य रूप से चर्चा की गई। कार्यशाला में अति.बीईईओ मोहनलाल राठौड़, बसंतीदेवी, राजेश्वरी राठौड़ ने दक्ष प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर धर्मेंद्रसिंह, श्रवण कुमार, ललित कुमार, नेमाराम, प्रकाश कुमार, अंशीदेवी, हरूलता मेघवाल आदि मौजूद थे।