पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रायपुर में सरकारी दुकानें खाली करने के नोटिस

रायपुर में सरकारी दुकानें खाली करने के नोटिस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मूल आवंटियों ने दे दी आगे किराए पर दुकानें, एक महीने में खाली नहीं करने पर होगी बेदखली की कार्रवाई
रायपुर मारवाड़. पिछले कई सालों से ग्राम पंचायत की दुकानों पर कब्जा कर बैठे आवंटियों से दुकानें खाली करवाने के लिए पंचायत प्रशासन ने नोटिस जारी कर दिए हैं। ग्राम सेवक केदार मीणा ने बताया के नोटिस में आवंटियों को दुकानें खाली करने के लिए एक माह का समय दिया गया है। तय समय में दुकान खाली नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई की जाएगी।
नहीं मिल रहा कुछ भी : वर्तमान में ग्राम पंचायत को इन सभी दुकानों से करीब बीस हजार रुपए की आय हो रही है। वहीं सफाई व्यवस्था, रोड लाइट व अन्य खर्चों को जोड़े तो पंचायत का मासिक खर्च करीब डेढ़ लाख रुपए के आस-पास पहुंचता है। ऐसे में पंचायत को हर माह खर्च पूरा करने के लिए विभिन्न स्रोत तलाशने पड़ते हैं।
शेष - पेज १३
  निकल सकता है पूरा खर्च : ग्राम पंचायत की कुल चौबीस दुकानें हैं। इनमें से बाइस दुकानें मेला चौक में, एक ग्राम पंचायत के ठीक बाहर और एक पुराना बस स्टैंड पर स्थित है।
शेष - पेज १३

इन सभी स्थानों पर दुकानों का एवरेज किराया करीब पांच हजार रुपए के आस-पास है। ऐसे में 24 दुकानों से हर माह करीब एक लाख बीस हजार रुपए की आमदनी हो सकती है और सिर्फ इसी आय से पंचायत का पूरा खर्च निकल सकता है।
आगे दे दी दुकानें : ग्राम पंचायत यह दुकानें जिन लोगों को आवंटित हुई हैं। इनमें से सिर्फ कुछ लोग ही खुद दुकानें संचालित कर रहे हैं। अधिकांश लोगों ने दुकानें तो आवंटित करवा ली। ये लोग पंचायत में आज भी नाम मात्र का किराया जमा करवा रहे हैं, जबकि आगे इन्होंने दुकानें बाजार दर से किराए पर चढ़ा दी है। ऐसे में दुकानदार तो पूरा किराया दे रहे हैं, लेकिन पंचायत तक पैसा नहीं पहुंच रहा।
नए सिरे से लगेगी बोली
॥दुकानें खाली करवाने के बाद खुली बोली लगाकर दुकानें आवंटित की जाएगी। इससे पंचायत की आय बढ़ेगी और मासिक खर्च के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वर्तमान में सभी 24 दुकानों से कुछ भी हासिल नहीं हो रहा। लोगों ने आवंटित दुकानें आगे किराए पर चढ़ा दी है। ऐसे में वे लोग बैठे-बिठाए भारी मुनाफा कमा रहे हैं। नोटिस दे दिए हैं। समय पर दुकान खाली नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई की जाएगी।
-केदार मीणा, ग्राम सचिव, ग्राम पंचायत रायपुर