- Hindi News
- लोन धारकों ने बैंक को वकील के मार्फत भेजा नोटिस
लोन धारकों ने बैंक को वकील के मार्फत भेजा नोटिस
जोधपुर/सोजत रोड. गोल्ड के नाम पर लोन देने के मामले में दो लोगों ने आईसीआईसीआई बैंक को वकील के मार्फत नोटिस भेजा है। नोटिस में लोन से पूर्व सोने की जांच परख होने के बाद सोना नकली कैसे होने के बारे में पूछा गया है। डीबी स्टार ने 24 जनवरी को ‘11 किलो सोना गिरवी रख 71 लाख के लोन दिए, अब कह रहे-- नकली था सोना’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर मामले का खुलासा किया था। लोन धारक पारसमल जैन और सायरी देवी ने एडवोकेट रामपाल चौधरी के मार्फत सोजत रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा के मैनेजर जेपी वैष्णव को नोटिस भेजा है। नोटिस में लोन से पूर्व हुई सोने की जांच-परख के इतने समय बाद सोना नकली निकलने के बारे में पूछा है। लोन धारकों का कहना है कि शुक्रवार को बैंक अधिकारियों ने वार्ता करने के लिए भी कुछ लोगों को भेजा था, लेकिन वार्ता नहीं की। उधर गोल्ड के नाम पर लोन लेने वाले अन्य लोगों ने भी कोर्ट की शरण लेने की बात कही है। गौरतलब है कि बैंक ने गोल्ड के नाम पर छह लोगों को लोन दिया था।
लोन देने के काफी समय बाद बैंक ने सोना नकली होने की बात कही।
आईसीआईसीआई बैंक प्रबंधन कुछ भी बताने को तैयार नहीं
सोजत रोड. आईसीआईसीआई बैंक की स्थानीय शाखा से सोना गिरवी रखकर लोन लेने के मामले में गिरवी रखा सोना नकली करार देने के बाद बैक प्रबंधन ने जांच तो शुरू की है, मगर कोई भी अधिकारी इस बारे में स्थिति को स्पष्ट करने के लिए तैयार नहीं है। शेष - पेज १४
25 जनवरी को प्रकाशित समाचार।