छात्र-छात्राओं को गणवेश वितरित
गुड़ा बालोतान. रसियावास खुर्द स्थित राउप्रावि में शनिवार को भामाशाह सेवानिवृत डीएसपी घनश्यामसिंह व आनंद कंवर की ओर से विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को स्कूल पोशाक वितरित की गई। इस अवसर पर भामाशाह ने विद्यालय में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ निर्धन छात्र-छात्राओं के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही। इस मौके पर शौकत खां कायमखानी, तोगाराम मीणा, ताराचंद चौहान, राजेन्द्रसिंह, महावीरप्रसाद टेलर, कपूराराम मीणा, अजीतसिंह सहित विद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी एवं ग्रामीण मौजूद थे।