कैडेट्स का किया स्वागत
जालोर. यूनिट फोर्थ राज. एनसीसी सिरोही की ओर से भेजे गए जालोर कॉलेज के दो केडेट्स अमिताभ राजपुरोहित व कांते खान ने जूनागढ़ गुजरात में आयोजित कैम्प में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। केडेट्स का कॉलेज में स्टाफ व छात्रों की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यवाहक प्राचार्य पीआर चौधरी, एनसीसी प्रभारी डॉ. दिनेश हंस, शकील परवेज, डॉ. एमएल जांगिड़ सहित महाविद्यालय स्टाफ व छात्र उपस्थित थे।