- Hindi News
- कंपनी के ठेकेदार ने कर लिया गोचर में खनन, पंचायत ने अपने स्तर पर कर लिया मामला खत्म
कंपनी के ठेकेदार ने कर लिया गोचर में खनन, पंचायत ने अपने स्तर पर कर लिया मामला खत्म
भास्कर न्यूज - रायपुर मारवाड़
ग्राम के निकट से गुजर रहे नेशनल हाईवे के किनारे स्थित ग्राम पंचायत की गोचर भूमि से सड़क निर्माता कंपनी एलएंडटी द्वारा मिट्टी निकालने के लिए नियुक्त ठेकेदार मिट्टी का खनन कर ले गया। मामले की जानकारी ग्रामसेवक को मिली तो वह सोमवार सुबह थाने पहुंचा और खनन बंद करवाने व कार्रवाई करने की मांग की। इस पर थानाधिकारी अनिल विश्नोई ने मौके पर जाप्ता भेजकर खनन रुकवा दिया और कंपनी के अधिकारियों को थाने बुला लिया। कुछ ही देर बाद ग्रामसेवक ने ग्राम पंचायत की ओर से संबंधित ठेकेदार को हिदायत देने की बात कही और कार्रवाई नहीं किए जाने की अपील की। इस पर पुलिस ने मामला खत्म कर दिया।