पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभास्कर न्यूज - रानी
श्री क्षत्रीय युवक संघ के केंद्रीय प्रकाशन प्रमुख रैवतसिंह पाटोदा ने कहा कि समाज के प्रति सकारात्मक सोच रखते हुए कार्य करे, जिससे समाज का हित होगा। वे सोमवार को बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद तनसिंह के जयंती समारोह के अवसर पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति या महापुरुष के लिए जयंती मनाने का कारण नहीं हो सकता। इसका कारण हम सबको एक विचार देना तथा स्वयं की पहचान करने का है। हमारे अस्तित्व व स्वयं की पहचान कराने का कार्य तनसिंह द्वारा किया गया है। इस अवसर पर प्रधान पाबूसिंह राणावत ने समारोह को संबोधित करते हुए युग पुरुष से प्रेरणा लेने का आव्हान किया। पूर्व प्रधान सुल्तान सिंह ने राजपूत समाज को संस्कृति व संपन्नता का प्रतिबिंब बताते हुए अपनी पहचान करने की बात कहीं।
इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए नारायणसिंह आकड़ावास, स्वरूपसिंह, मदनसिंह ने सामाजिक कार्य को बढ़ावा देते हुए समाज हित में कार्य करने का आव्हान किया। समारोह में अर्जुनसिंह, मोहब्बतसिंह, लोकेंद्रसिंह, करण सिंह, प्रेमसिंह, हीरसिंह लोडता, सवाईसिंह, गोविंदसिंह, माधुसिंह, दिलीपसिंह आदि मौजूद थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.