पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवली कलां ने 2 1 से जीता फुटबॉल मैच

देवली कलां ने 2-1 से जीता फुटबॉल मैच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - देवली कलां
स्थानीय विद्यालय ग्राउंड में गणतंत्र दिवस पर देवली कलां व सोजत सिटी के बीच मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया, जिसमें देवली कलां 2-1 विजयी रहा। देवली कलां के कानसिंह चौहान ने बताया कि सोजत सिटी के राहुल ने पहला शानदार गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद देवली कलां टीम के खिलाड़ी शक्तिसिंह भाटी ने दूसरे पेनल्टी शूटआउट में गोल कर स्कोर बराबर कर लिया। पहले हाफ टाइम तक दोनों टीमें 1-1 गोल कर बराबर रही। हाफ टाइम के बाद दोनों टीमों के बीच गोल करने के लिए कड़ा संघर्ष चलता रहा। आखिरी 10 मिनट में देवली कलां टीम के कप्तान राजेंद्र सांखला ने शानदार दूसरा गोल कर टीम को जीत दिलाई। मैच से पूर्व भीकाराम राठौड़, रतनराम भाना, भंवरलाल प्रजापत, मल्लाराम प्रजापत, गोरधन जाट, रतनसिंह पंवार, शंकरलाल कुडिय़ा ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। रेफरी की भूमिका महेंद्र कमेडिय़ा ने निभाई। लाइनमैन रणवीर चौधरी व रमेश मेवाड़ा थे। इस मौके पर जगदीश गोयल, पन्नालाल, चंचल सेन, मनोज लखावत, ललित लोहार, सावन वैष्णव, सोजत टीम के राजेंद्रसिंह, चंद्र विक्रमसिंह, संदीप कविराज, प्रकाश जोशी आदि मौजूद थे।